25 सितंबर 2011 - 20:30

इराक में शिया मुसलमानों के प्रमुख शहर कर्बला में एक सरकारी इमारत के बाहर हुए तीन बम धमाकों में 12 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए......

इराक में शिया मुसलमानों के प्रमुख शहर कर्बला में एक सरकारी इमारत के बाहर हुए तीन बम धमाकों में 12 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सबसे पहला धमाका राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने वाले कार्यालय के बाहर एक कार में हुआ।
धमाके के बाद स्थानीय लोग और सुरक्षा बल के जवान मृतकों के शवों को निकालने और घायलों को मदद देने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान उसी स्थान पर दो और धमाके हो गए।
राजधानी बगदाद से 80 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित कर्बल कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादियों का निशाना बनता रहा है। 22 सितंबर को भी आतंकवादियों ने कर्बला की ओर आ रहे शिया तीर्थयात्रियों पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए।
समाचार समाप्त
.........
166